नई दिल्ली | भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 7 दिनों के लिए देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में रेड अलर्ट तक जारी हुआ है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कहां-कहां होगी भारी बारिश?
- कोंकण, गोवा, गुजरात: कई हिस्सों में बहुत भारी वर्षा के आसार।
- उत्तर भारत:
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में 4 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान।
- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी 2 जुलाई तक अलर्ट जारी।
- पूर्व और मध्य भारत:
- छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में 28 जून से 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।
- दक्षिण भारत: केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी जोरदार बारिश के आसार।
तेज़ हवाओं और बिजली गिरने का भी अलर्ट
IMD ने बताया है कि बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।