Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात की पहली मार में दरका डेढ़ करोड़ का डंगा, मंडी के पांच परिवार फिर संकट में

Mandi, 30 June — विश्वकर्मा चौक क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा रॉक बोल्टिंग तकनीक से महज एक महीने पहले तैयार किया गया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का डंगा अब बरसात की पहली बौछार भी नहीं झेल सका। डंगे के क्षतिग्रस्त होते ही आसपास के पांच घरों पर फिर से खतरा मंडराने लगा है, जिससे लोग दहशत में हैं।

यह वही इलाका है जो 14 अगस्त 2023 के भूस्खलन में तबाह हो गया था। प्रशासन ने तब से करीब दो वर्षों तक तिरपाल बिछाकर हालात संभाले रखे और मार्च 2025 में यहां रॉक बोल्टिंग तकनीक से डंगा निर्माण कार्य शुरू किया, जिसे मई 2025 में पूरा बताया गया। निर्माण कंपनी ने दावा किया था कि यह तकनीक स्थायी समाधान है — लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली

स्थानीय निवासियों की चिंता और आक्रोश

निवासी नरेंद्र राणा और राणा रणपत सिंह ने बताया कि डंगा बनने के बाद उन्हें कुछ राहत महसूस हुई थी, लेकिन अब फिर से उनका घर खतरे में आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में लापरवाही बरती गई और प्रशासन ने गुणवत्ता की जांच नहीं की।
“अब हम फिर उसी डर में जीने को मजबूर हैं,” उन्होंने कहा। साथ ही, प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम और जिम्मेदार कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।

डेढ़ साल बाद लौटे थे घर, अब फिर उजड़ने का डर”

प्रभावित परिवारों में से धीरज महाजन और अनीता ने बताया कि भूस्खलन के बाद वे करीब डेढ़ साल तक बेघर रहे। डंगा बनने के बाद जब वे अपने घर लौटे और उसे दोबारा बसाना शुरू किया, तो एक बार फिर से वही डर लौट आया है

पीडब्ल्यूडी का पक्ष: कंपनी को नहीं हुआ भुगतान, मरम्मत का आदेश जारी

लोक निर्माण विभाग मंडी मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. डीके वर्मा ने बताया कि डंगा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही निर्माण कंपनी को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, और यह कार्य मंगलवार से शुरू किया जाएगा
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी को अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में पानी का रिसाव डंगे को नुकसान पहुंचाने का मुख्य कारण माना जा रहा है, जिसे अब स्थायी समाधान के तहत ठीक किया जाएगा

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.