Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोरखपुर में इतिहास रचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दो दिवसीय दौरे में करेंगी 129 किमी लंबी सड़क यात्रा, सीएम योगी करेंगे स्वागत

गोरखपुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 जून से दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच रही हैं, जहां उनका भव्य स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि पहली बार कोई राष्ट्रपति गोरखपुर में 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

30 घंटे का व्यस्त शेड्यूल, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार 30 जून को दोपहर में गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगी और 1 जुलाई की शाम तक यहां रुकेंगी। इस दौरान वे एम्स गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगी। वहीं, मंगलवार को वे पिपरी भटहट स्थित उत्तर प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी।

इसके बाद सोनबरसा स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के आरोग्यधाम में अकादमिक भवन, पंचकर्म यूनिट, ऑडिटोरियम और गर्ल्स हॉस्टल के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। दोनों दिन राष्ट्रपति का गोरखनाथ मंदिर जाकर दर्शन और पूजन करने का भी कार्यक्रम तय है।

सड़क मार्ग से 129 किमी की यात्रा, पहली बार होगा ऐसा

राष्ट्रपति के आगमन के बाद वे गोरखपुर में सभी कार्यक्रम स्थलों तक सड़क मार्ग से ही जाएंगी। पहले दिन वे एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर तक कुल 37 किमी की यात्रा करेंगी। दूसरे दिन की यात्रा में पिपरी भटहट, सोनबरसा और पुन: एयरपोर्ट तक कुल 92 किमी का सफर तय करेंगी। इस प्रकार वे कुल 129 किमी सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी — जो अब तक किसी भी राष्ट्रपति की गोरखपुर में सबसे लंबी यात्रा होगी।

सीएम योगी खुद रख रहे तैयारियों पर नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों और रूट की तैयारियों का खुद निरीक्षण किया है। सुरक्षा से लेकर आयोजन स्थल तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल में चौथी बार गोरखपुर में किसी राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। इससे पहले वे तीन बार तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत कर चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.