Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 22 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। सोमवार को कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

6 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

22 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वांचल के जिलों में यलो अलर्ट

वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़ सहित कई जिलों में बिजली की गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। अनुमान है कि बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

इन जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान

  • भारी बारिश संभावित जिलों में शामिल हैं:
    ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाज़ीपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़।

48 जिलों में हल्की बारिश और यलो अलर्ट

इसके अलावा प्रदेश के 48 जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यहां भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • इन जिलों में हल्की बारिश की आशंका है:
    नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया सहित अन्य जिले।

मौसम विभाग की सलाह:

प्रदेशवासियों को मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.