Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भाकपा माले का विरोध, महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य बोले – ‘गरीबों से छीना जा रहा मताधिकार’

पटना |   भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार में मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-नीतीश सरकार, अपनी संभावित चुनावी हार से बौखलाकर अब चुनाव आयोग के माध्यम से गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों के वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।

भट्टाचार्य ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि “यह प्रक्रिया ‘वोटबंदी’ की तरह है, जैसे 2016 की नोटबंदी – जो गरीबों को ही सबसे अधिक प्रभावित करने वाली थी।” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार की मतदाता सूची को एक महीने में अपडेट करने के आदेश के तहत नागरिकता संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जो राज्य के बड़ी संख्या में गरीब, खेतिहर मजदूर, प्रवासी और वंचित तबके के लोगों के पास नहीं हैं।

मताधिकार पर सीधा हमला’

भाकपा-माले महासचिव ने कहा कि जुलाई का महीना खेती-किसानी और प्रवास का समय होता है। इस दौरान दस्तावेजों की मांग और सूची अपडेट की प्रक्रिया, लाखों लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर सकती है। उन्होंने इसे “संविधान प्रदत्त सार्वभौमिक मताधिकार पर हमला और लोकतंत्र की हत्या” करार दिया।

राज्यव्यापी विरोध की घोषणा

दीपांकर भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे 1 जुलाई से पूरे राज्य में इस आदेश के खिलाफ व्यापक जनअभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में जनसभाएं, विरोध प्रदर्शन और जनांदोलन आयोजित कर जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

भट्टाचार्य ने कहा, “बिहार के मेहनतकश नागरिकों ने लंबी लड़ाई लड़कर जो मताधिकार हासिल किया है, उसे किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाने दिया जाएगा।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.