Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फैशन-फैक्ट्री का ब्रांडेड एक्सचेंज फेस्टिवल- पुराने कपड़े लाएं नए ब्रांडेड कपड़े ले जाएं

मुंबई |  ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए कंपनियां तरह तरह के ऑफर लेकर आती रहती हैं। रिलायंस रिटेल का लोकप्रिय फैशन डेस्टिनेशन ‘फैशन-फैक्ट्री’ भी एक्सचेंज फेस्टिवल लेकर आया है। फैशन-फैक्ट्री बड़े ब्रांड्स पर भारी छूट के लिए जाना जाता है। 20 जुलाई तक चलने वाले इस एक्सचेंज फेस्टिवल में ग्राहक अपने पुराने व अनब्रांडेड कपड़ों को ब्रांडेड कपड़ों व प्रोडक्ट में बदल सकेंगे। फैशन-फैक्ट्री के सभी स्टोर्स पर पर एक्सचेंज फेस्टिवल का फायदा उठाया जा सकता है।

पुराने डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट या बच्चों के कपड़े लेकर आने पर ग्राहकों को बदले में एक्सचेंज कूपन दिए जाएंगे। डेनिम के लिए ₹400 तक, शर्ट के लिए ₹250 तक, टी-शर्ट के लिए ₹150 तक और बच्चों के कपड़ों के लिए ₹100 तक के कूपन मिलेंगे। कूपन से ग्राहक रोजमर्रा की चीजें तो खरीद ही सकेंगे। ली, ली कूपर, जॉन प्लेयर्स, रेमंड, पार्क एवेन्यू, कैनो, पीटर इंग्लैंड, एलन सोली, वैन ह्यूसेन और लुइस फिलिप जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स में से भी खरीददारी कर सकेंगे। ग्राहकों को उनकी नई खरीदारी पर 50% तक की छूट भी मिलेगी।

अगर आपकी अलमारी भी पुराने कपड़ों से अटी पड़ी है या फिर आप लाइफस्टाइल को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह एक्सचेंज फेस्टिवल आपके लिए है। ऑफिस के लिए शर्ट ढूंढ रहे हैं या वीकेंड के लिए स्टाइलिश टीशर्ट आपको फैशन-फैक्ट्री का यह एक्सचेंज फेस्टिवल निराश नही करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.