Facebook-f Youtube X-twitter

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान: मारपीट और आपदा, दोनों मामलों में सख्त है सरकार

Hamirpur, 2 July

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में आई आपदा की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक बादल फटने की 10 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से प्रभावित क्षेत्रों से 287 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि लापता लोगों की तलाश अभी जारी है।

आपदा राहत कार्यों में जुटी टीमें
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए NDRF, पुलिस और होमगार्ड की टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि बिजली और सड़क संपर्क बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, ताकि आम जनता को अधिक परेशानी न हो। शाम के समय अपने गृह क्षेत्र नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “सरकार इस संकट की घड़ी में पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है और हरसंभव प्रयास कर रही है।”

मारपीट मामले पर भी कार्रवाई के निर्देश
शिमला में NHAI के अधिकारी अचल जिंदल के साथ हुई मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है और उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी चर्चा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “सरकार कानून के दायरे में रहते हुए निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश:शिमला में हुए मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बातचीत हुई है। सरकार कानून के तहत सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.