Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने की कीमत में हल्की तेजी, चांदी में गिरावट – जानें लेटेस्ट रेट्स और बाजार का रुख

नई दिल्ली | बुधवार को घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने की कीमतों में मामूली उछाल दर्ज किया गया, वहीं चांदी की दरों में गिरावट आई।

MCX पर ताज़ा भाव:

  • सोना: ₹97,262 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹1,06,518 प्रति किलोग्राम (0.18% की गिरावट)

दिल्ली सर्राफा बाजार में एक दिन में ₹1,200 महंगा हुआ सोना

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज हुआ। लगातार सात सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,200 चढ़कर ₹98,670 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे एक दिन पहले इसका भाव ₹97,470 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी ₹1,100 बढ़कर ₹98,150 प्रति 10 ग्राम हो गई।

क्या बोले बाजार विशेषज्ञ?

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता के मुताबिक, अमेरिकी आर्थिक नीति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और डॉलर में कमजोरी के चलते सोने में निवेश का आकर्षण बढ़ा है।

उन्होंने बताया, “अमेरिका में बढ़ते फिस्कल डेफिसिट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई कर और खर्च योजना पर बाजार की नजर है। डॉलर में गिरावट ने सोने को ग्लोबल निवेशकों के लिए और आकर्षक बना दिया है।”

क्या है निवेशकों के लिए संकेत?

  • डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी नीतियों की अनिश्चितता का फायदा सोने को मिल सकता है।
  • सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट के बाद अब रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं।
  • चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट को फिलहाल सामान्य माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.