डीगढ़ | शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को मंगलवार को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें उस समय रोका गया जब वह गुरुद्वारा अंब साहिब में मत्था टेकने जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई पर मौके पर मौजूद अकाली नेताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया और नारेबाजी की।
पार्टी नेताओं का आरोप है कि सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।