Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में बदलाव, लैरी एलिसन ने बेजोस को पछाड़ा

नई दिल्ली | दुनियाभर के अरबपतियों की दौल में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। Oracle के सह-संस्थापक लैरी एलिसन अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं, जबकि Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह बदलाव बुधवार को ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में हुई संपत्ति के उतार-चढ़ाव के आधार पर दर्ज किया गया।

एलिसन की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल, बेजोस को झटका

लैरी एलिसन की कुल संपत्ति में एक ही दिन में 10.3 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी हुई, जिससे उनकी नेटवर्थ अब 246 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक उन्होंने 54.2 अरब डॉलर जोड़े हैं।

इसके विपरीत, जेफ बेजोस की संपत्ति में 67.2 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और उनकी कुल नेटवर्थ घटकर 241 अरब डॉलर रह गई है। इसी के साथ वे ब्लूमबर्ग की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

मस्क की संपत्ति में भारी उतार-चढ़ाव, लेकिन शीर्ष पर कायम

टेस्ला और एक्स (पूर्व ट्विटर) के मालिक एलन मस्क अब भी सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बुधवार को उनकी संपत्ति में 10.7 अरब डॉलर की तेजी आई, जिसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में 4.97% का उछाल रहा। हालांकि एक दिन पहले ही उनकी दौलत में 12 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।

फिलहाल मस्क की कुल संपत्ति 361 अरब डॉलर है, लेकिन इस साल अब तक उनकी दौलत में 71.2 अरब डॉलर की कमी आई है — जो साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

जुकरबर्ग दूसरे नंबर पर, एलिसन से मामूली अंतर

मेटा (फेसबुक) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 252 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लैरी एलिसन से उनका फासला सिर्फ 6 अरब डॉलर का है, जिससे इस रैंकिंग में जल्द ही फिर बदलाव हो सकता है।

 जुलाई 2025: दुनिया के टॉप 10 अरबपति

रैंकनामकुल संपत्ति (अरब डॉलर में)
1एलन मस्क$361 अरब
2मार्क जुकरबर्ग$252 अरब
3लैरी एलिसन$246 अरब
4जेफ बेजोस$241 अरब
5बिल गेट्स$175 अरब
6स्टीव बालमर$170 अरब
7बर्नार्ड अरनॉल्ट$162 अरब
8लैरी पेज$162 अरब
9सर्गेई ब्रिन$152 अरब
10वॉरेन बफे$144 अरब

🇮🇳 भारतीय अरबपतियों की स्थिति

मुकेश अंबानी 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं, जबकि गौतम अडानी 85.2 अरब डॉलर के साथ 20वें पायदान पर हैं। हालांकि वैश्विक स्तर पर भले ही रैंकिंग में बदलाव हो रहा हो, एशिया में अंबानी अब भी सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.