Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार से शिमला तक सीधी AC बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

हिसार |  हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू करते हुए हिसार से शिमला तक सीधी एसी बस सेवा शुरू कर दी है। यह नई सेवा आज (बुधवार) से शुरू हो गई है। रोडवेज की यह एसी बस सुबह 9:55 बजे हिसार बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम 7 बजे शिमला पहुंचेगी। सफर के दौरान यह बस करीब 45 स्टॉप्स पर रुकेगी।

आरामदायक सफर, किराया ₹758

हिसार से शिमला तक सफर करने वाले यात्रियों को इस एसी बस के लिए 758 रुपए किराया देना होगा। बस में यात्रियों की सहूलियत के लिए कुशन वाली सीटें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और एयर कूलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सामान्य बस से शिमला तक का किराया 575 रुपए है, लेकिन एसी बस से आरामदायक सफर के बदले थोड़ा ज्यादा किराया लिया जाएगा।

चंडीगढ़ रूट की दो एसी बसें भी फिर शुरू

इसके साथ ही चंडीगढ़ रूट पर दोबारा शुरू की गई दो बंद पड़ी एसी बस सेवाएं भी आज से दौड़ने लगी हैं। इनमें से पहली बस सुबह 7:10 बजे और दूसरी दोपहर 12 बजे हिसार से रवाना होगी। लंबे समय से यह सेवाएं बंद थीं, लेकिन बुधवार को रूट परमिट मिलते ही इन्हें बहाल कर दिया गया।

यात्रियों को राहत, प्राइवेट बसों पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, पहले हिसार से शिमला के लिए सरकारी एसी बस की कोई डायरेक्ट सेवा नहीं थी। इस वजह से यात्रियों को या तो प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ता था या फिर साधारण रोडवेज बस से सफर करना पड़ता था। अब इस नई सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों के फेरे और रूट की संख्या आगे चलकर बढ़ाई जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.