Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में ‘राह वीर योजना’ लागू: हादसों में मदद करने वालों को मिलेंगे ₹25,000 इनाम

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राह वीर योजना’ की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत अगर कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर (एक घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

सोनीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर बनी यह योजना अब हरियाणा में भी प्रभावी कर दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य सामान्य नागरिकों को घायलों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना है।

एक व्यक्ति को साल में 5 बार तक मिल सकता है इनाम

डीसी के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति वर्ष में अधिकतम पांच बार इस योजना के तहत इनाम प्राप्त कर सकता है। इसके लिए राह वीर को अपना नाम, मोबाइल नंबर, दुर्घटना स्थल का विवरण, बैंक खाता विवरण, जिस पुलिस थाना क्षेत्र में हादसा हुआ उसका प्रमाण पत्र, और जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया उसका सर्टिफिकेट जमा कराना होगा।

मिलेगा कानूनी संरक्षण भी

मोटर वाहन अधिनियम 2019 की धारा 134A और केंद्र सरकार की 29 सितंबर 2020 की अधिसूचना के तहत राह वीर को कानूनी सुरक्षा भी मिलेगी। इसका मतलब यह है कि घायल की मदद करने वाले नागरिक के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इनाम वितरण की प्रक्रिया

मूल्यांकन के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जिसमें:

  • उपायुक्त (अध्यक्ष)
  • डीटीओ-कम-आरटीए सचिव
  • एसपी (सदस्य)
  • सीएमओ या एसएमओ (सदस्य) शामिल होंगे।

कमेटी की सिफारिश के बाद परिवहन विभाग 7 दिन के भीतर इनाम की राशि राह वीर के खाते में ट्रांसफर कर देगा। अगर किसी हादसे में एक से अधिक लोग मदद करते हैं, तो इनाम की राशि सभी के बीच समान रूप से बांटी जाएगी, जबकि प्रशंसा पत्र सभी को दिया जाएगा।

31 मार्च 2026 तक मान्य है योजना

‘राह वीर योजना’ को 31 मार्च 2026 तक लागू किया गया है। इस अवधि के भीतर जो भी व्यक्ति इस मानवीय कार्य में भागीदारी करेगा, वह योजना का लाभ उठा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.