Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

GRAMG पर कांग्रेस का विरोध, अंबाला में कंवरपाल गुज्जर का पलटवार

अंबाला | कांग्रेस द्वारा मनरेगा को लेकर सरकार पर लगातार हमले किए जाने के बीच हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने अंबाला में प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना तथ्य के केवल विरोध की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा सरकार ने मनरेगा (अब GRAMG) में मौजूद खामियों और भ्रष्टाचार को दूर कर इसे अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया है।

अंबाला दौरे के दौरान कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि कांग्रेस यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि GRAMG कोई नई योजना है, जबकि हकीकत यह है कि इस योजना की नींव पहले ही भाजपा सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस खुद भी इस योजना में बदलाव की जरूरत मानती रही है, लेकिन जब भाजपा ने सुधार किए तो वही कांग्रेस विरोध पर उतर आई।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पहले इस योजना में कई तकनीकी खामियां थीं और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आती थीं। भाजपा सरकार ने इन सभी कमियों को दूर कर व्यवस्था को मजबूत किया है। अब यह सुनिश्चित किया गया है कि कौन-सा कार्य होगा, इसका फैसला ग्राम पंचायतें स्वयं करेंगी, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य संभव हो सकेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब मजदूरों की मजदूरी सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि यह बदलाव गरीब और ग्रामीण मजदूरों के हित में किया गया है।

कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इस कानून में कोई ठोस कमी नहीं गिना पा रहा है। उनका एकमात्र एजेंडा सरकार के हर फैसले का विरोध करना रह गया है। उन्होंने दावा किया कि GRAMG में किए गए सुधारों से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी और इसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचेगा।

इस मौके पर कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में सुधार करती रहेगी, चाहे कांग्रेस कितना भी विरोध क्यों न करे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.