Facebook-f Youtube X-twitter

दुष्यंत चौटाला अपील: रूठे कार्यकर्ताओं को घर जाकर मनाएं

जींद | जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सात दिसंबर को जुलाना में होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को तेज कर दिया है। जींद जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सबसे पहला कदम रूठे हुए कार्यकर्ताओं को घर जाकर मनाने का हो। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उनके सहयोग के बिना पार्टी को मजबूत नहीं बनाया जा सकता।

दुष्यंत चौटाला ने बैठक में स्पष्ट किया कि रैली की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हर कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यकर्ताओं ने किसी कारणवश संगठन से दूरी बनाई है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से समझाकर फिर से संगठन से जोड़ा जाए। इसके लिए पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष और पदाधिकारी रैली की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभाएं। वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और निमंत्रण इस तरह दिया जाए जैसे किसी परिवार की शादी में रूठे सदस्यों को मनाया जाता है। व्यक्तिगत न्यौता ही लोगों को कार्यक्रम में लाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

दुष्यंत चौटाला ने आगामी 20 दिनों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से आगे आएगा, तो यह रैली ऐतिहासिक बनेगी। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया और रैली से पहले जिला, हलका और प्रकोष्ठ स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिए। इससे नए पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुट सकेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थापना दिवस सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी की नई शुरुआत और जनता के बीच पार्टी की मजबूती को फिर से स्थापित करने का अवसर है। दुष्यंत चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं से टीम वर्क, अनुशासन और सक्रियता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

918 दिनों का सब्र टूटा: शिमला में दृष्टिहीनों का उग्र प्रदर्शन, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले 918 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दृष्टिहीन युवाओं का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया। सचिवालय के बाहर एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए शर्ट उतारकर रोष प्रकट किया। इस दौरान पुलिस के...

कोटकपूरा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदकोट | पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में नशा तस्करी में शामिल आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम ने जीवन सिंह नगर में एक अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार,...

पीएम मोदी के काशी दौरे से पहले वाराणसी में तैयारियां तेज, 6500 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर संभव

Summer Express, वाराणसी  | वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित 28 अप्रैल के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे और विभिन्न परियोजनाओं तथा सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ...

चेस्टर हिल विवाद: राजनीति गरमाई, भाजपा  ने की निष्पक्ष जांच की मांग 

Summer express/शिमला: बहुचर्चित चेस्टर हिल प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने मामले में सामने आए तथ्यों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में बड़े पैमाने पर जमीन खरीद से जुड़े...

बिलासपुर में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 263 गांवों में होगी व्यापक जांच

बिलासपुर,सुभाष-:जिला बिलासपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को तेज गति से लागू किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि इस पहल के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समय पर जांच सुनिश्चित की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.