Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैस सिलेंडर की किल्लत पर झज्जर में बवाल, एजेंसी पर तोड़फोड़ और जाम

Summer Express, झज्जर  | हरियाणा के झज्जर में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और समय पर डिलीवरी न होने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने एक गैस एजेंसी पर तोड़फोड़ कर दी और रोहतक रोड पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्साए उपभोक्ताओं ने एजेंसी के शीशे तोड़ दिए और परिसर में रखा सामान बाहर फेंक दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है और जानबूझकर उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जा रही। घटना के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, हरियाणा के कई शहरों में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी है। शनिवार सुबह से टोहाना, झज्जर और बहादुरगढ़ समेत कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी सिलेंडर लेकर एजेंसियों की ओर दौड़ते नजर आए। कई जगह लाइन में खड़े होने को लेकर लोगों के बीच बहस भी हुई।

टोहाना में एजेंसी खुलने की सूचना मिलते ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं झज्जर के कोसली रोड स्थित एजेंसी के बाहर सुबह सात बजे से ही करीब 300 लोग लाइन में खड़े हो गए। भीड़ को संभालने के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग कतारें बनाई गईं, लेकिन इसके बावजूद अव्यवस्था बनी रही।

बहादुरगढ़ में भी हालात तनावपूर्ण रहे, जहां सुबह से ही एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखी गई। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बावजूद समय पर गैस की डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

हालांकि राज्य सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार गैस की कमी की खबरें अफवाह हैं, जिनके कारण लोगों में अनावश्यक घबराहट और पैनिक खरीदारी देखने को मिल रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.