फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में हार्ट सेंटर फिर से शुरू,गरीब मरीजों को मिलेगी राहत

Chandrika
2 Min Read
Summer Express - फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में हार्ट सेंटर फिर से शुरू,गरीब मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express/फरीदाबाद -:फरीदाबाद  के सरकारी अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ा हार्ट सेंटर अब एक बार फिर आम जनता के लिए चालू कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल  गोयल  ने किया।

उद्घाटन के दौरान मंत्री ने कहा कि इस हार्ट सेंटर के दोबारा शुरू होने से विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब ऐसे मरीज, जो महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं, वे यहां कम खर्च में हृदय से जुड़ी बीमारियों का बेहतर इलाज प्राप्त कर सकेंगे।यह हार्ट सेंटर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर संचालित किया जाएगा, जिससे मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिले और उन्हें दूर-दराज के बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

इस पहल से क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूती मिलेगी और लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा। हार्ट सेंटर के शुरू होने से न केवल मरीजों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि हर वर्ग के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंच सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *