Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती मौत

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में खैरेकां गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की जान चली गई। देर रात हुई इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दंपती की पहचान नागोकी निवासी सतपाल और उनकी पत्नी रेशमा देवी के रूप में हुई है। दोनों सिरसा से अपने गांव लौट रहे थे। परिजनों और पुलिस ने हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। मौके से मिले वाहन के पार्ट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुर्घटना को एक ऑल्टो कार ने अंजाम दिया है।

शिकायत में मृतक के बेटे रविदत ने बताया कि उसके माता-पिता कपड़ों की दुकान से लौटते समय हादसे का शिकार हुए। रविदत अपनी गाड़ी से उनके पीछे चल रहा था। जैसे ही दंपती खैरेकां पुल के पास पहुंचे, सामने से आई तेज रफ्तार कार ने गलत साइड से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रविदत के अनुसार, दोनों के पैरों में फ्रैक्चर था और चेहरे व हाथों पर गहरी चोटें थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध ऑल्टो कार की लोकेशन ट्रेस की है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.