ज्वालादेवी में नवरात्र में लंगर में गैस आपूर्ति की कमी नहीं, अधिकारी ने स्वयं संभाली व्यवस्था

Karuna
2 Min Read
Summer Express - ज्वालादेवी में नवरात्र में लंगर में गैस आपूर्ति की कमी नहीं, अधिकारी ने स्वयं संभाली व्यवस्था

Summer express, ज्वालामुखी |  विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान लंगर संचालन में किसी भी प्रकार की गैस आपूर्ति की कमी नहीं रहेगी। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने स्वयं इस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है और श्रद्धालुओं को सहज व सुचारू सेवा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

अजय मंडयाल ने बताया कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक लाइनों में दर्शन करवाने और लंगर की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, छठे नवरात्र तक अब तक 1 लाख 37 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए हैं। वहीं, पहले पांच नवरात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा 37 लाख रुपये से अधिक चढ़ावा चढ़ाया गया।

मंदिर अधिकारी ने कहा कि लंगर व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा। इसके लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडरों का इंतजाम किया गया है और पूरे आयोजन में सुरक्षा और सुविधा दोनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

अजय मंडयाल ने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और मंदिर में आएं ताकि नवरात्र उत्सव शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *