Facebook-f Youtube X-twitter

चिंतपूर्णी में अब नियमों की अनदेखी पर सीधे घर पहुंचेगा चालान

Summer Express,विकास शर्मा ,चिंतपूर्णी। ऊना जिले के अन्य हिस्सों में सफल संचालन के बाद अब चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को आधुनिक इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इस पहल के तहत क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

सोमवार को डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मंदिर परिसर से लेकर मुख्य बैरियर तक का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

डीएसपी अनिल पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ITMS कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के स्वतः चालान काटे जाएंगे। इससे न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू बनी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्य बैरियर चिंतपूर्णी, ओल्ड बस स्टैंड, तलवाड़ा बाईपास सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सप्त देवी मंदिर के आसपास और भंरवाई से आगे ऊना-कांगड़ा सीमा क्षेत्र में भी ITMS कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखी जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, इस प्रणाली के लागू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की प्रभावी निगरानी बनी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.