Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं की टीम को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Summer express/ऊना/राकेश-:  ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन और समन्वय के उद्देश्य से भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

भाजपा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, रणधीर शर्मा पहले से गठित वरिष्ठ नेताओं की टीम के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय का दायित्व निभाएंगे। इस टीम में विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास तथा जिला सह प्रभारी विशाल चौहान शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप संपन्न होगी।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नियुक्त सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को सफल बनाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी प्रदेश के हर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और स्थानीय निकायों में भी संगठनात्मक समन्वय को प्राथमिकता दी जा रही है। भाजपा नेतृत्व ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे संगठन की रीति-नीति का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, अनुशासित और सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.