Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने की कीमत 1.40 लाख रुपये से नीचे, चांदी में भी बड़ी गिरावट

Summer express, नई दिल्ली। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया, जबकि चांदी की कीमत में भी करीब दो हजार रुपये की कमजोरी देखने को मिली।

एमसीएक्स पर सोना 413 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 1,978 रुपये टूटकर 2,14,035 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार दूसरे दिन 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और इसका भाव 1,500 रुपये घटकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में लगातार चौथे कारोबारी दिन कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले चार दिनों में इसकी कीमत में कुल 12,500 रुपये यानी करीब 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पहले 10 जुलाई को चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि अब यह दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानीय बाजार में मांग संतुलित रहने के कारण सोने की कीमत सीमित दायरे में बनी हुई है। दूसरी ओर, लगातार मुनाफावसूली और औद्योगिक मांग में कमी के चलते चांदी पर दबाव बना हुआ है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिकी महंगाई के अपेक्षा से कमजोर आंकड़ों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों का रुख संतुलित बना हुआ है। इसी वजह से सोने की कीमतों में फिलहाल बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा, जबकि चांदी में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.