Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर हत्याकांड : छह दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 35-35 हजार जुर्माना भी लगाया

Summer express,यमुनानगर |   यमुनानगर जिले के महलांवाली गांव में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में जिला अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर आर्थिक दंड भी लगाया है, जबकि एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह की अदालत ने विस्तृत सुनवाई के बाद महलांवाली निवासी मनदीप, परमजीत, जगजीत, तजिंद्र, विशाल और विक्रम सिंह को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने प्रत्येक दोषी को उम्रकैद के साथ 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं, आरोपी दलजीत को पर्याप्त सबूत न मिलने पर संदेह का लाभ देते हुए केस से बरी कर दिया गया।

यह मामला 24 सितंबर 2021 की रात का है, जब मलकीत सिंह अपने साथियों दमनजीत, गुरजीत और बलजिंद्र सिंह के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पाबनी रोड के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और घेर लिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी मनदीप ने तलवार से मलकीत सिंह पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल मलकीत सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हालत बिगड़ने पर पंचकूला के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने मामले को मारपीट के तहत दर्ज किया था, लेकिन मृत्यु के बाद इसे हत्या की धारा 302 में परिवर्तित कर दिया गया।

जगाधरी थाना पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश की। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले को सुनियोजित और क्रूर हत्या बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.