Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला टोल प्लाजा पर बवाल :  कर्मचारियों से मारपीट, नकदी लूट का आरोप

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में शनिवार देर रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई। बनोंदी स्थित टोल प्लाजा पर कार सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। टोल शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले गया। आरोप है कि बदमाशों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और जाते समय 1.80 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 13 दिसंबर की रात करीब एक बजे की है। उस समय टोल प्लाजा पर नियमित ड्यूटी चल रही थी। इसी दौरान दो से तीन गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। कर्मचारियों द्वारा टोल शुल्क मांगे जाने पर आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। कुछ ही पलों में कारों से उतरकर हथियारों से लैस बदमाशों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।

टोल संचालक देवेंद्र सिंह, निवासी पानीपत, ने बताया कि हमलावरों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए कर्मचारी इधर-उधर भागते रहे, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर मारपीट जारी रखी। इसके बाद आरोपियों ने टोल प्लाजा में लगे सेंसर, कमरे के शीशे, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को तोड़ दिया। इस तोड़फोड़ में करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

टोल संचालक का यह भी आरोप है कि बदमाश जाते समय काउंटर से करीब 1.80 लाख रुपये नकद लूटकर ले गए और भविष्य में दोबारा टोल काटने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलने पर शहजादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने टोल संचालक की शिकायत के आधार पर नारायणगढ़ निवासी अंकुश, आकाश और हैप्पी सैनी के खिलाफ लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दंगा करने की धारा 191(3) बीएनएस और मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, नकदी लूट के दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.