Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज का टी-प्वाइंट :  राजनीति और जनसमस्याओं का संगम

अंबाला। अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक पर स्थित सदर टी-प्वाइंट हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की राजनीतिक दिनचर्या का स्थायी और अनोखा केंद्र रहा है। बीते लगभग चार दशकों से यह स्थान केवल चाय पीने की जगह नहीं, बल्कि राजनीति, जनसंवाद और सामाजिक भाईचारे की जीवंत मिसाल बन चुका है।

अनिल विज रोजाना यहां अपने साथियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठते हैं। चाय की चुस्कियों के बीच जिले और प्रदेश की राजनीति पर खुलकर चर्चा होती है। खास बात यह है कि यह टी-प्वाइंट विज के लिए जनता की अदालत की तरह काम करता है, जहां आम लोग बिना किसी औपचारिकता के अपनी समस्याएं रखते हैं। कई मामलों में मंत्री मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दे देते हैं।

यह जगह केवल गंभीर राजनीतिक चर्चाओं तक सीमित नहीं रहती। यहां हल्के-फुल्के व्यंग्य, चुटकुले और कभी-कभार विज का गीत गुनगुनाना भी माहौल को जीवंत बना देता है। यहीं से वे राजनीतिक विरोधियों पर तीखे तंज भी कसते नजर आते हैं। यही बेबाकी इस टी-प्वाइंट की पहचान है।

सदर टी-प्वाइंट पर प्रदेश ही नहीं, देश की कई नामी हस्तियां और यहां तक कि बॉलीवुड से जुड़े लोग भी अनिल विज से मिलने पहुंच चुके हैं। मंत्री के आने से पहले ही समर्थकों और परिचितों की मौजूदगी यहां दिखाई देने लगती है। इस समूह को जोड़े रखने के लिए ‘सदर टी-प्वाइंट’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।

पार्क रोड पर स्थित यह छोटा सा टी-स्टाल, जिसे लोग चाय-चौपाल भी कहते हैं, सुबह के समय खास तौर पर गुलजार रहता है। करीब 20 बुजुर्गों और कई प्रबुद्ध नागरिकों का गुड मॉर्निंग क्लब यहां रोज सैर के बाद चाय के साथ देश-प्रदेश, समाज और निजी जीवन से जुड़े विषयों पर चर्चा करता है। समय के साथ यहां बैठने वाले लोग एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी भी बन चुके हैं।

दिन चढ़ने के साथ व्यापारी वर्ग, छात्र और युवा भी यहां जुटते हैं। कारोबार, करियर, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होती है। कई लोग अपनी कुर्सियां और मेज तक साथ लेकर आते हैं। गर्मी हो या सर्दी, पेड़ों की छांव में यह चाय चौपाल हर मौसम में गुलजार रहती है।

हालांकि शहर में अब आधुनिक चाय कैफे और बड़े ब्रांड्स खुल चुके हैं, लेकिन पारंपरिक चाय की दुकानों की अपनी अलग पहचान आज भी कायम है। सदर टी-प्वाइंट अब सिर्फ चाय पीने की जगह नहीं, बल्कि अनिल विज की सहज, जन-केंद्रित और संवाद आधारित राजनीति का प्रतीक बन चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.