Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है ।

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों पार्टी द्वारा पर्यवेक्षकों की देखरेख में सूबे में संगठन निर्माण के लिए बैठकें आयोजित की जा रही है। ताकि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान की जा सके। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं को जगह दी जा रही है जो पार्टी विचारधारा से मेल खातें हों। इसके बाद इन्हीं कार्यकर्ताओं चुनावों के समय अधिमान दिया जाएगा। उन्होने साफ किया कि अब किसी भी पैराशूटी नेता को आप की ओर से चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने 2027 में हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का भी दावा किया।

वहीं इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस सरकार को भी घेरने का प्रयास किया। सह प्रभारी ने पिछले दिनों सरकाघाट में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपी को सजा व मृतक युवती सिया को न्याय दिलाने के लिए पार्टी द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

बता दें कि बीते महीने 22 मार्च को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया द्वारा मंडी में आयोजित सम्मेलन के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने पर मुहर लगा दी थी। जिसके बाद अब पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी पर्यवेक्षकों सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करना शुरू कर दी है। प्रेस वार्ता से पूर्व मंडी में पार्टी की संगठन निर्माण की बैठक भी संपन्न हुई। कल पार्टी सह प्रभारी के द्वारा कुल्लू जिला की बैठक की अध्यक्षता की जाएगी। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री कपिल देव ठाकुर, अध्यक्ष छांगू राम, सदर पर्यवेक्षक राकेश मंढोत्रा, राज्य कमेटी सदस्य हरदेव सिंह, राज्य कमेटी सदस्य विभा गुलेरिया गोपाल शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रीय गान विवाद पर भाजपा का पलटवार, सदन का वीडियो दिखाकर कांग्रेस पर लगाए झूठे प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय गान और राष्ट्र गीत के कथित अपमान को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। भाजपा विधायक दल ने विधानसभा सचिवालय से मिलने के बाद कांग्रेस के उन आरोपों को खारिज किया है, जिसमें भाजपा विधायकों पर राष्ट्रीय गान के अपमान का आरोप लगाया गया था।...

कैथल में मकान से टकराई डायल-112 गाड़ी, पुलिसकर्मियों पर नशे का आरोप

summer express , कैथल। कैथल जिले में सोमवार रात डायल-112 की एक गाड़ी मकान के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में शराब की बोतल मिलने पर उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के...

रेवाड़ी में रातभर बारिश, बावल में सबसे ज्यादा बरसे बादल

Summer express, रेवाड़ी। जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार देर रात भी जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली और मंगलवार को...

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.