Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी।

लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई गई इस डंपिंग साइट के कारण न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां बस अड्डा, सरकारी कार्यालय, पार्क और मुख्य आवाजाही का रास्ता होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

स्थानीय निवासी संजय कपूर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वार्ड नंबर 3 के लोग आगामी नगर परिषद चुनावों का बहिष्कार करेंगे। वहीं आदित्य अवस्थी ने कहा कि वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस रास्ते से गुजरने वाले पर्यटकों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल में शामिल आशा ठाकुर ने बताया कि कूड़े की बदबू के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो लोग विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि समस्या के समाधान के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पानीपत में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सीएससी संचालकों पर केस

पानीपत में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सीएससी संचालकों पर केस

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-6 की भाजपा पार्षद कोमल पांचाल के फर्जी हस्ताक्षर और नकली मोहर का इस्तेमाल कर रिहायशी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने चार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के खिलाफ...
Summer Express - स्नैपचैट पर शुरू हुआ प्यार चार महीने में खूनी वारदात में बदला

स्नैपचैट पर शुरू हुआ प्यार चार महीने में खूनी वारदात में बदला

Summer express, बहादुरगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत बहादुरगढ़ में देखने को मिला। शादी को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घायल कर घटना को...
Summer Express - पलवल में साइलो गोदाम पर आढ़तियों का हंगामा, रिश्वत लेकर खराब गेहूं लेने के आरोप

पलवल में साइलो गोदाम पर आढ़तियों का हंगामा, रिश्वत लेकर खराब गेहूं लेने के आरोप

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। अनाज मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब साइलो गोदामों में गेहूं उतारने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आढ़तियों ने आरोप लगाया है कि साइलो गोदाम में गेहूं से भरे ट्रकों को मनमाने तरीके से वापस लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी...
Summer Express - Auto Draft

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित : अभिषेक शर्मा

Summer express, सुभाष चंद ,घुमारवीं | खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आज खंड विकास कार्यालय घुमारवीं में आगामी पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत चुनावों में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित...
Summer Express - फोरलेन निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

फोरलेन निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Summer express, सुभाष चंद ,बिलासपुर | बिलासपुर जिला की उपतहसील नमहोल क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कंपनी नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से डंपिंग कर रही है, जिससे आने वाले बरसात के मौसम में लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.