Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार जीजेयू में हंगामे के बाद दिग्विजय चौटाला समेत कई पर केस दर्ज

Summer Express ,हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में हुए छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिसार सिटी थाना में जननायक जनता पार्टी (जजपा) युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति कार्यालय का गेट तोड़ने की कोशिश की, परिसर में रखे गमलों को नुकसान पहुंचाया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक कुलपति कार्यालय के बाहर हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया और कुलपति कार्यालय का घेराव भी किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने दिग्विजय चौटाला सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में कुछ आरोपियों को देर रात हिरासत में भी लिया गया है।

दूसरी ओर, दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि छात्रों को संवाद कार्यक्रम में जाने से रोका गया, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में परिसर में प्रवेश करना पड़ा। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज उठाने के लिए वे पहुंचे थे और जब तक उनकी मांगें नहीं सुनी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है और नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पानीपत में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सीएससी संचालकों पर केस

पानीपत में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सीएससी संचालकों पर केस

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-6 की भाजपा पार्षद कोमल पांचाल के फर्जी हस्ताक्षर और नकली मोहर का इस्तेमाल कर रिहायशी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने चार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के खिलाफ...
Summer Express - स्नैपचैट पर शुरू हुआ प्यार चार महीने में खूनी वारदात में बदला

स्नैपचैट पर शुरू हुआ प्यार चार महीने में खूनी वारदात में बदला

Summer express, बहादुरगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत बहादुरगढ़ में देखने को मिला। शादी को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घायल कर घटना को...
Summer Express - पलवल में साइलो गोदाम पर आढ़तियों का हंगामा, रिश्वत लेकर खराब गेहूं लेने के आरोप

पलवल में साइलो गोदाम पर आढ़तियों का हंगामा, रिश्वत लेकर खराब गेहूं लेने के आरोप

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। अनाज मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब साइलो गोदामों में गेहूं उतारने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आढ़तियों ने आरोप लगाया है कि साइलो गोदाम में गेहूं से भरे ट्रकों को मनमाने तरीके से वापस लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी...
Summer Express - Auto Draft

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित : अभिषेक शर्मा

Summer express, सुभाष चंद ,घुमारवीं | खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आज खंड विकास कार्यालय घुमारवीं में आगामी पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत चुनावों में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित...
Summer Express - फोरलेन निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

फोरलेन निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Summer express, सुभाष चंद ,बिलासपुर | बिलासपुर जिला की उपतहसील नमहोल क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कंपनी नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से डंपिंग कर रही है, जिससे आने वाले बरसात के मौसम में लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.