Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब से कुरुक्षेत्र पहुंचा एक करोड़ कीमत वाला शाही घोड़ा

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के प्रसिद्ध पिहोवा पशु मेले में इस बार पंजाब के संगरूर जिले से लाया गया एक दुर्लभ और कीमती मारवाड़ी घोड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सिर से पांव तक पूरी तरह सफेद रंग का यह नुकरा घोड़ा ‘प्रताप रूप’ नाम से जाना जाता है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

28 महीने की उम्र और 67 इंच ऊंचाई वाले इस घोड़े को देखने के लिए मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। पशुपालक और दर्शक उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। घोड़े के मालिक संगरूर के तूर वंजारा गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह और उनके पिता निर्भय सिंह हैं। उनका कहना है कि अब तक प्रताप रूप के लिए एक करोड़ रुपये तक की बोली लग चुकी है, लेकिन फिलहाल वे इसे बेचने के मूड में नहीं हैं।

खास डाइट और शाही देखभाल

प्रताप रूप की देखभाल भी उसकी कीमत की तरह खास है। उसे दिन में तीन समय अलग-अलग आहार दिया जाता है। सुबह 2 से 3 किलो काले चने खिलाए जाते हैं। दिन में उसे खुले फॉर्म में छोड़ा जाता है, जहां वह घास चरता है। शाम को दूध दिया जाता है, जबकि सर्दियों में दूध में उबले बादाम मिलाकर पिलाए जाते हैं। इसके अलावा उबला जौ और गर्मियों में सप्ताह में दो दिन सेब भी दिए जाते हैं।

घोड़े को रोज नहलाया जाता है और करीब एक घंटे तक तेल से मालिश की जाती है। इस काम के लिए तीन कर्मचारी तैनात हैं, जबकि मालिक खुद भी देखरेख में जुटे रहते हैं।

60 लाख में खरीदा, अब करोड़ की कीमत

निर्भय सिंह ने बताया कि प्रताप रूप को उन्होंने पंजाब से 60 लाख रुपये में खरीदा था। इसकी शानदार नस्ल, ऊंचाई, सफेद रंग और रफ्तार के चलते आज इसकी कीमत एक करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। प्रताप रूप एक सेकेंड में करीब 40 फीट की दूरी तय करने की क्षमता रखता है।

पहले ही मुकाबले में जीता खिताब

पिहोवा के असमानपुर गांव में चल रहे PDFA पशु मेले की प्रतियोगिता में प्रताप रूप ने हिस्सा लिया और पहले ही मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब से आए 20 से अधिक घोड़े शामिल थे।

मालिकों का कहना है कि यदि भविष्य में कोई ऐसा खरीदार मिला जो इसकी सही देखभाल कर सके, तभी इसे बेचने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल प्रताप रूप पिहोवा पशु मेले की शान बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.