Facebook-f Youtube X-twitter

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोनिका डूमरा ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत करने में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष के दावों का तथ्यात्मक जवाब दिया जाएगा।महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर गंभीरता की कमी दिखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम केवल राजनीतिक संदेश देने तक सीमित रहा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष के सवालों का जवाब न देने का आरोप लगाया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवालों को नजरअंदाज किया जा रहा है।राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिन विधायकों के वोट रद्द हुए हैं, उनकी जांच पार्टी स्तर पर की जा रही है और यदि किसी की गलती पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने बताया कि इस बैठक के बाद जिले में आईटी और सोशल मीडिया विंग को और अधिक संगठित किया जाएगा, जिससे पार्टी की पहुंच और मजबूती बढ़ेगी। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी कहा कि कांग्रेस इस दिशा में पहले भी प्रयास करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.