Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में गरजे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, बोले- विपक्ष भ्रम फैलाकर कर रहा राजनीति

Summer express /पलवल-:पलवल में सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्थित प्राचीन श्री जंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल ,जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित कई गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खेल राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री  की अपीलों पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक चेतना और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों के संघर्षों और आक्रमणों के बावजूद भारतीय संस्कृति ने अपनी पहचान और मूल्यों को जीवित रखा है। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र गौरव का संदेश देने वाला ऐतिहासिक पर्व है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। गौरव गौतम ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत की आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है और गुजरात के समुद्र तट पर स्थित यह मंदिर अपनी अद्भुत वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश देती है, जिसका अर्थ है कि पूरी पृथ्वी एक परिवार है। यही संस्कृति विश्व को एकता, प्रेम, करुणा और समावेशिता की सीख देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने संस्कृति और आधुनिकता दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है। एक तरफ भारत तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण करवाया। साथ ही भविष्य में बांके बिहारी कॉरिडोर को भी विकसित किया जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं और भारत ही सनातन संस्कृति के माध्यम से विश्व शांति का मार्ग दिखा सकता है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के पास जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे भ्रम और अफवाह फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे भाजपा नेताओं की चरण वंदना छोड़कर अपने झंडे और विचारधारा पर राजनीति करें या फिर देश के विकास में सरकार का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि जहां भक्ति होती है वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.