Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई, महासू जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह पार्टी से निलंबित

Summer express/शिमला -:भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संगठनात्मक जिला महासू के जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई टियूग नगर परिषद चुनाव के दौरान सामने आई शिकायतों के आधार पर की गई है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सतविन्द्र सिंह के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी की अनुशासन समिति ने पूरे मामले की विस्तार से समीक्षा की। समिति ने विचार-विमर्श के बाद इसे संगठनात्मक अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना।अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को सौंपते हुए सतविन्द्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की। समिति की सिफारिश के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें महासू जिला कार्यालय सचिव के पद से मुक्त कर दिया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया।भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि चुनावों के दौरान संगठन की विचारधारा और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन की मर्यादा बनाए रखने और पार्टी हित को सर्वोपरि रखने की अपील की है। भाजपा का कहना है कि संगठन की मजबूती अनुशासन और समर्पण से ही संभव है, इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.