Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चेक बाउंस मामले में अदालत का सख्त फैसला, आरोपी को 6 माह की जेल

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:मंडी जिले की न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अदालत नंबर-3 ने चेक बाउंस के एक पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को छह महीने के साधारण कारावास और नौ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह निर्णय लंबे समय से लंबित चल रहे मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद दिया।यह मामला वर्ष 2013-14 के दौरान हुए एक वित्तीय लेनदेन से जुड़ा था। शिकायतकर्ता कंपनी राम हरी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, गुटकर मंडी ने अपने अधिवक्ता महेश चोपड़ा के माध्यम से गोपाल कृष्ण पुत्र परमानंद सैणी, निवासी गांव सिंहन, गागल बल्ह, जिला मंडी के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर की थी।

 शिकायत के अनुसार आरोपी ने कंपनी को भुगतान के लिए भारतीय स्टेट बैंक, नेरचौक शाखा का पांच लाख रुपये का चेक 20 मई 2014 को जारी किया था।

जब कंपनी ने उक्त चेक बैंक में जमा करवाया तो वह अपर्याप्त राशि के कारण बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता द्वारा कई बार भुगतान के लिए आग्रह किए जाने के बावजूद आरोपी ने राशि का भुगतान नहीं किया। इसके बाद कंपनी ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया।मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष के वकील ने अदालत में विभिन्न दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर ने उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों को सही मानते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी पर नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ छह महीने की कैद की सजा भी सुनाई।हालांकि अदालत ने आरोपी को राहत देते हुए सजा पर 30 दिनों की रोक लगाई है, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील दायर कर सके। साथ ही आरोपी को व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत भी प्रदान की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.