Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिरसा के डेरा बाबा भूमणशाह में भव्य योग शिविर, CM नायब सैनी ने किया योग का संदेश प्रसारित

Summer express, सिरसा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिरसा स्थित मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डेरा गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के सान्निध्य में आयोजित इस योग शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा भाजपा नेताओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा भूमणशाह का यह पावन आश्रम आध्यात्मिक जागरूकता, मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आकर उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति को अनुशासित, स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और नेतृत्व के चलते आज 21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रही है। भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्वभर में करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार भी योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने योग के प्रचार-प्रसार के लिए योग आयोग का गठन किया। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में नियमित रूप से योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डेरा गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास से आशीर्वाद प्राप्त किया और योग को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, समाज की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने अंबाला शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। कार्यक्रम...

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.