Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEET री-एग्जाम अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी किए आदेश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने NEET पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी और बिना अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा केंद्र तक आने-जाने दोनों के लिए उपलब्ध रहेगी।

परिवहन विभाग ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि यह सुविधा केवल साधारण बसों में ही लागू होगी। एसी और वॉल्वो बसों में अभ्यर्थियों को सामान्य किराया देना होगा।

मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को किसी अलग पास की जरूरत नहीं होगी। बस में सफर के दौरान अभ्यर्थियों को अपना वैध NEET प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और एक पहचान पत्र दिखाना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उन्हें शून्य किराया (जीरो-बैलेंस) टिकट जारी किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह पहल विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी यात्रा संबंधी परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से की गई है। लंबे सफर और परिवहन संबंधी चुनौतियों का सामना करने वाले छात्रों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही अभिभावकों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा।

हरियाणा सरकार ने भरोसा दिलाया है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी पहल जारी रहेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

संपत्ति विवाद और कर्ज के तनाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

Summer express, पानीपत। संपत्ति विवाद और कर्ज चुकाने के दबाव ने एक युवक को इस कदर अपराध की राह पर धकेल दिया कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने चाचा और करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के लालड़ू और हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने...

NEET री-एग्जाम अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी किए आदेश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने NEET पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी और बिना अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना...

पंचकूला नगर निगम फंड घोटाला: IAS आरके सिंह तीन दिन के CBI रिमांड पर

Summer express, पंचकूला। पंचकूला नगर निगम फंड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए सीबीआई ने अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें...

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और...

खड़ी कार बनी मासूम की मौत का कारण, दम घुटने से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की जान चली गई। चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के तुंगरी इलाके में खेलते समय एक लावारिस खड़ी कार के अंदर फंस जाने से बच्ची की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.