Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संपत्ति विवाद और कर्ज के तनाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

Summer express, पानीपत। संपत्ति विवाद और कर्ज चुकाने के दबाव ने एक युवक को इस कदर अपराध की राह पर धकेल दिया कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने चाचा और करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के लालड़ू और हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने दोनों राज्यों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पानीपत निवासी 24 वर्षीय साहिल मलिक के रूप में हुई है। मृतकों में डेराबस्सी निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी राहुल मलिक (45) और पानीपत निवासी अंकुश अग्रवाल (25) शामिल हैं। राहुल मलिक स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे, जबकि अंकुश एक सीमेंट एजेंसी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था और उसकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

जांच में सामने आया है कि साहिल के परिवार और राहुल मलिक के बीच वर्षों पुराना संपत्ति विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब दो दशक पहले साहिल के पिता द्वारा लिया गया होम लोन चुकाने के बाद राहुल मलिक ने परिवार को घर से बेदखल कर दिया था। उसी घटना को लेकर साहिल के मन में चाचा के प्रति गहरी नाराजगी थी।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम साहिल लालड़ू के घोलूमाजरा स्थित राहुल मलिक के कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद लोगों को बाहर भेजने के बाद उसने राहुल पर गोलियां चला दीं। हत्या के बाद वह शव को अपनी कार में डालकर करीब 150 किलोमीटर दूर पानीपत ले गया।

इसके बाद उसने अपने दोस्त अंकुश अग्रवाल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार लोन की किश्तों को लेकर दोनों के बीच तनाव था। अंकुश के कार में बैठते ही साहिल ने उसे भी गोली मार दी। दोनों हत्याओं के बाद आरोपी शवों को पानीपत के सिवाह नहर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया। वाहन की लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का पीछा किया गया और कुछ घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में लालड़ू और समालखा थानों में हत्या के अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राहुल मलिक के शरीर पर गर्दन, पेट और कमर में गोली लगने के निशान मिले हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम पानीपत में कराया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.