Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रदेशवासियों से इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना आज सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो रही हैं और गलत तरीके से वोट चोरी की जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एक नवंबर को दिल्ली में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार नागरिकों का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए, क्योंकि चुनाव ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा हैं। यदि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो इसका सीधा असर लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर पड़ता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने और दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस रैली में देशभर से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे। विपक्षी दलों का उद्देश्य कथित चुनावी अनियमितताओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग करना है।रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब देखना होगा कि दिल्ली में होने वाला यह विपक्षी शक्ति प्रदर्शन राजनीतिक रूप से कितना प्रभावशाली साबित होता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...

साच पास पर बढ़ने लगा कोहरे का प्रकोप, चुराह प्रशासन की पर्यटकों और वाहन चालकों को हिदायत, सुबह-शाम सफर से करें परहेज

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जोड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में इन दिनों कोहरा छाने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों...

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...

‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

Summer express/शिमला, संजू -:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए करीब 200 बसों और 500...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.