Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन, 2 जून को कैथल में निकलेगी जागरूकता साइकिल रैली

Summer express/कैथल, बलिन्द्र कुमार-: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर कर्मचारियों की आवाज एक बार फिर बुलंद होने लगी है। इसी विषय को लेकर कैथल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कर्मचारी नेताओं ने सरकार से ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द लागू करने की मांग दोहराई।

प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य को लेकर पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करती। इसके विपरीत पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आर्थिक स्थिरता और सम्मानजनक जीवन का भरोसा देती है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक सरकारी सेवा देने वाले कर्मचारियों को बुढ़ापे में आर्थिक चिंताओं का सामना नहीं करना चाहिए।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने घोषणा की कि ओपीएस बहाली की मांग और जनजागरूकता के उद्देश्य से 2 जून को कैथल में स्मृति साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस रैली के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशभर के कर्मचारी संगठनों, पेंशनरों तथा सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। इस मुद्दे पर कर्मचारियों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन, 2 जून को कैथल में निकलेगी जागरूकता साइकिल रैली

Summer express/कैथल, बलिन्द्र कुमार-: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर कर्मचारियों की आवाज एक बार फिर बुलंद होने लगी है। इसी विषय को लेकर कैथल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कर्मचारी नेताओं ने सरकार से ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द लागू करने की मांग दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि नई...

10 रुपये के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दोनों पुलिस रिमांड पर

Summer express/करनाल, राकेश कुमार- करनाल में 10 रुपये के मामूली विवाद के चलते हुई सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...

मन की बात’ ने देश को जोड़ा, अनसुने नायकों को दिलाई पहचान : अनिल विज

Summer express/अंबाला-:  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अपने सहयोगियों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को एक सूत्र में पिरोने वाला सशक्त...

सिरसा में यूरिया घोटाले का आरोप, किसानों ने गोदाम में पकड़ी कथित कालाबाजारी

सिरसा, विजय कुमार -:हरियाणा के सिरसा जिले में किसानों के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। भारतीय किसान एकता के कार्यकर्ताओं ने गांव रामनगरिया में एक गोदाम पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। किसानों का दावा है कि सरकारी सब्सिडी...

तिहानो गांव में पंचायती भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई तेज, प्रशासन और प्रभावित परिवार आमने-सामने

Summer express/यमुनानगर, परवेज खान -: छछरौली क्षेत्र के तिहानो गांव में पंचायती भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में चल रही इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.