Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रीष्मोत्सव-2026 के कलाकारों को सम्मान, उपायुक्त ने प्रीति भोज में स्वयं परोसा भोजन

Summer express/शिमला,संजू -:अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सांस्कृतिक दलों, एनजेडसीसी कलाकारों, पुलिस एवं होमगार्ड बैंड तथा मलखम्ब दल के सम्मान में विशेष आभार समारोह और प्रीति भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने सभी कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कलाकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वयं उन्हें भोजन की प्लेटें वितरित कीं और उनका स्वागत-सत्कार किया। इस आत्मीय पहल ने कलाकारों को भावुक कर दिया तथा आयोजन में एक पारिवारिक और सम्मानजनक माहौल देखने को मिला।

आभार समारोह में उपायुक्त ने कहा कि शिमला ग्रीष्मोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कलाकारों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के कारण ही यह आयोजन सफल और यादगार बन पाया है। उल्लेखनीय है कि पांच दिनों तक चले अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोक नृत्य, लोक संगीत, बैंड प्रदर्शन और मलखम्ब जैसी प्रस्तुतियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान कलाकारों की ऊर्जा और प्रतिभा ने दर्शकों का मन मोह लिया।समारोह के अंत में सभी कलाकारों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और देश की विविधता में एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 इसी भावना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.