Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश अध्यक्ष बनने से किया इनकार..पार्टी हाईकमान को भी किया सूचित

Mandi, Dharamveer

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं और इस बारे में उन्होंने पार्टी हाईकमान को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने अपने परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे स्वीकार नहीं किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पत्नी के देहांत के बाद उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियाँ अब उनकी बेटी और परिवार की देखभाल हैं, इसलिए वे इस दायित्व को नहीं संभाल सकते।

पूर्व सरकार पर निशाना और जल जीवन मिशन के पैसे का मुद्दा

डिप्टी सीएम ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जल जीवन मिशन के पैसों से 120 करोड़ रुपए के रेस्ट हाउस बनाए गए थे। केंद्र सरकार अब इस धनराशि को रोक रही है क्योंकि उनका कहना है कि पैसा पानी उपलब्ध कराने के लिए था, न कि रेस्ट हाउस बनाने के लिए। वर्तमान प्रदेश सरकार का दावा है कि यह कार्य पूर्व सरकार के समय हुआ था।

मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार, जेजेएम के तहत प्रदेश को 1200 करोड़ रुपए मिलने थे, लेकिन देशभर में योजना के तहत हुई गड़बड़ियों की जांच के कारण इसे रोक दिया गया है। प्रदेश में ठेकेदारों की शेष अदायगियां इसी योजना के तहत हैं।

पानी के बिलों की नई व्यवस्था

डिप्टी सीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पेंडिंग पानी के बिलों को वसूली से रोकने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी फिलहाल बिल वसूलने की प्रक्रिया को पंचायतों को सौंप दिया गया है। पंचायतें अब बिल जारी और कलेक्शन भी करेंगी। प्रदेश सरकार इस योजना के क्रियान्वयन पर कार्य कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.