Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनआरआई निवेशकों के लिए खुशखबरी: पीएनबी ने FCNR जमा पर बढ़ाई ब्याज दरें, मिलेगा बेहतर रिटर्न

Summer express, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने प्रवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों के लिए विदेशी मुद्रा अनिवासी बैंक [FCNR(B)] जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक का यह कदम विदेशी मुद्रा में निवेश को आकर्षक बनाने और एनआरआई ग्राहकों को बेहतर रिटर्न उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएनबी के अनुसार विशेष FCNR(B) जमा योजना के तहत तीन से चार वर्ष की अवधि वाली अमेरिकी डॉलर जमा पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। वहीं चार से पांच वर्ष की अवधि के लिए ब्याज दर 6.05 प्रतिशत निर्धारित की गई है। पांच वर्ष की सावधि जमा पर बैंक 6.10 प्रतिशत तक का ब्याज प्रदान कर रहा है।

बैंक का कहना है कि संशोधित ब्याज दरों से एनआरआई ग्राहकों को विदेशी मुद्रा में अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न मिलेगा, साथ ही विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिमों से भी सुरक्षा प्राप्त होगी।

इस बीच, निजी क्षेत्र के उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी FCNR(B) जमा योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने तीन से पांच वर्ष की अवधि वाली विदेशी मुद्रा जमा पर अधिकतम 7.13 प्रतिशत तक ब्याज देने की घोषणा की है।

बैंकों द्वारा ब्याज दरों में यह वृद्धि ऐसे समय में की गई है, जब विदेशी मुद्रा जमा को आकर्षित करने और एनआरआई निवेशकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.