Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार,पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और महिला के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, बड़सर थाना क्षेत्र के गलोड़ इलाके से जुड़े इस मामले में पीड़ित युवक मनीष कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में पंजाब के अमृतसर में हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद उसे अपनी पत्नी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जब उसने दस्तावेजों की जांच करवाई तो वे कथित तौर पर फर्जी पाए गए।

मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में सवाल उठाए तो उसे और उसके परिवार को धमकियां मिलने लगीं। उसका कहना है कि विवाह समारोह और अन्य संबंधित खर्चों पर लगभग सात लाख रुपये खर्च हुए थे। उसने पुलिस से अपनी आर्थिक क्षति की भरपाई करवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान महिला घर से जम्मू जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वहां पहुंचने के बजाय पंजाब के बटाला क्षेत्र में चली गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया, जिससे पुलिस को उसके इरादों पर और अधिक संदेह हुआ।पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर महिला तक पहुंचने का प्रयास किया। बाद में एक रणनीति के तहत उसे बड़सर बुलाया गया। जैसे ही वह वहां पहुंची, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सहयोग करने वाली एक बिचौलिया महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिस पर इस विवाह को तय कराने और पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि गिरफ्तार महिला पहले भी कई विवाह कर चुकी है। उन्होंने लोगों से विवाह तय करने से पहले संबंधित पक्ष की पहचान, पते और दस्तावेजों का पूरी तरह सत्यापन करने की अपील की। साथ ही बिचौलियों के माध्यम से रिश्ते तय करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.