Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महेंद्रगढ़ में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

Summer express, महेंद्रगढ़ | महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 35 वर्षीय युवक ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान छोटू पुत्र चेतराम निवासी ढाणी ठाकरान, वार्ड नंबर-7 के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार छोटू पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और शराब पीने का आदी भी था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसका पिता चेतराम उसे शौच के लिए घर से बाहर लेकर गया था। इसी दौरान छोटू अचानक पास स्थित कुएं की ओर दौड़ा और देखते ही देखते उसमें छलांग लगा दी। घटना इतनी अचानक हुई कि परिजन उसे बचाने का मौका भी नहीं पा सके।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग बेटियों को छोड़ गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.