पंचकूला | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन विषयों में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 15 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 10 सितंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा कार्यक्रम
- 15 सितंबर : कृषि इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर
- 17 सितंबर : इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
- 19 सितंबर : लाइब्रेरी साइंस, ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन
- 24 सितंबर : फैशन डिज़ाइन, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, बिज़नेस मैनेजमेंट
महत्वपूर्ण निर्देश
आयोग ने उम्मीदवारों को हिदायत दी है कि वे एडमिट कार्ड केवल A-4 साइज पेपर पर साफ प्रिंट करें। छोटे आकार या धुंधली फोटो वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे और ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
साथ ही, आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर अंकित सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। इन परीक्षाओं के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधन कॉलेजों में लेक्चरर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।