Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इनेलो ने पंजाब के 350 बाढ़ग्रस्त गांवों को लिया गोद

फाजिल्का | पंजाब में बाढ़ से प्रभावित गांवों की मदद के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) आगे आया है। पार्टी ने फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिले के करीब 350 गांवों को गोद लेने का एलान किया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इन गांवों की जिम्मेदारी दी गई है।

इनेलो कार्यकर्ता लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा पहुंचा रहे हैं। गांव-गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से राहत सामग्री भेजी जा रही है। चौटाला ने बताया कि ऐलनाबाद हलके के 72 गांव और डबवाली हलके के 70 गांवों को पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों के साथ जोड़ा गया है, ताकि सहायता व्यवस्थित तरीके से पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि इस आपदा ने हजारों लोगों और पशुओं को प्रभावित किया है और कई लोगों की जान भी गई है। ऐसे समय में इनेलो प्रभावित परिवारों के साथ मानवीय आधार पर मजबूती से खड़ा है।

हरियाणा की स्थिति पर चिंता

अभय चौटाला ने हरियाणा की बाढ़ स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहां भी कई गांव प्रभावित हैं, इसलिए राज्य सरकार को तुरंत बाढ़ को आपदा घोषित कर पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में न तो सत्ता पक्ष और न ही मुख्य विपक्ष जनता के बीच दिखाई दे रहा है। चौटाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष का दायित्व निभाने के बजाय उसके नेता चार्टर्ड विमान में सफर और मौज-मस्ती में व्यस्त हैं। वहीं भाजपा नेताओं का रवैया किसानों और गरीबों के प्रति बेपरवाह और असंवेदनशील है।

चौटाला ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए इनेलो हरसंभव प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.