Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की ओर से अधिकारियों को समस्या से अवगत कराए जाने के बावजूद तकनीकी खराबी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ट्रामा सेंटर में डीजीएमओ कार्यालय के आगे शवगृह बनाया गया है। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले मरीजों के शव रखे जाते हैं। पुलिस से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है। बताया जा रहा है कि शवगृह का डीप फ्रीजर पिछले कुछ समय से खराब चल रहा है। इसके कारण शवों को सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है और आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।

अस्पताल की आपातकालीन इकाई में भी शव रखने की व्यवस्था है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को वार्ड से लाया गया एक शव वहां रखा गया था। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को मुंह पर कपड़ा रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस स्थिति से मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई।

मामले पर पीजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर अत्री ने बताया कि ट्रामा सेंटर के शवगृह के डीप फ्रीजर में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। इसे ठीक कराने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों...

रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने निकली शिक्षिका से पर्स छीना, 16 घंटे में बरामद हुआ मोबाइल

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस की मदद से...

पुरानी पेंशन और पदोन्नति की मांग को लेकर पूर्व अर्द्धसैनिकों का हल्ला बोल, 12 से 18 नवंबर तक दिल्ली में करेंगे भूख हड़ताल

शिमला, संजू -:देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व अर्द्धसैनिकों ने अब अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन की बहाली, समयबद्ध पदोन्नति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पुनर्वास समेत कई लंबित मांगों को लेकर अर्द्धसैनिक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

60 महिला मंडलों के भाजपा में शामिल होने का दावा Summer express/शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.