Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नाले से उठने वाली दुर्गंध और अधिक बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल जाती है। नाले के नजदीक बने मकानों में रहने वाले परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि दुर्गंध के कारण लोगों के लिए घरों में रहना और खिड़की-दरवाजे खोलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला आबादी के बीच से गुजरता है, लेकिन इसकी नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आसपास के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से नाले की सफाई कराने, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और दुर्गंध से राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से उनमें नाराजगी बढ़ रही है। मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव ने कहा कि इस समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों...

रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने निकली शिक्षिका से पर्स छीना, 16 घंटे में बरामद हुआ मोबाइल

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस की मदद से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.