Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत विभिन्न जिलों के नेताओं को प्रदेश और जिला स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई सूची में नूंह और फरीदाबाद को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है। नूंह से तौफीक अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष जैन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। नदीम खान को प्रदेश मीडिया प्रभारी और तालीम हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अस्सरूदीन को नूंह जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस तरह जिले से पांच नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिली है।

फरीदाबाद क्षेत्र से भी पांच नेताओं को जगह दी गई है। आसिफ ईजसराईल कुरैशी को प्रदेश महामंत्री, लाजर रणजीत सैन को प्रदेश मंत्री और फरहीन राजपूत को प्रदेश सह-आईटी प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा रणजोत सिंह सन्नी को फरीदाबाद महानगर और फहीम अहमद को फरीदाबाद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कमलजीत कौर को प्रदेश उपाध्यक्ष और डॉ. डिम्पल जैन को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। राजेंद्र देशुजोधा, डॉ. डिम्पल जैन और आसिफ ईजसराईल कुरैशी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव जैन को कोषाध्यक्ष और चरणप्रीत सिंह को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

मोर्चा के मीडिया विभाग में नदीम खान को प्रभारी और राहुल खान को सह-प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी तालीम हुसैन को प्रभारी और डॉ. हरप्रीत सिंह को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है। वहीं, आईटी विभाग में नदीम इकबाल को प्रमुख और फरहीन राजपूत को सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्षों में कमलजीत कौर (कैथल), सिकंदर सलमानी (करनाल), गुरलाल सिंह (जींद), शादाब अली नकवी (गुरुग्राम), प्रगट सिंह (डबवाली), तौफीक अहमद (नूंह), शकील अहमद (सोनीपत) और सोयब खान (पलवल) शामिल हैं। प्रदेश महामंत्रियों में राजेंद्र देशुजोधा (डबवाली), डॉ. डिम्पल जैन (रोहतक) और आसिफ ईजसराईल कुरैशी (फरीदाबाद) को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मंत्रियों में सुरेंद्र जैन (महेंद्रगढ़), मोहम्मद दानिश (अंबाला), राजेंद्र सिंह कोटरखाना (यमुनानगर), मनीष जैन (नूंह), सुखविंद्र सिंह मांडी (कैथल), कुलबीर सिंह सोहल (हिसार), लाजर रणजीत सैन (फरीदाबाद महानगर) और सचिन जैन (रेवाड़ी) शामिल हैं। राजीव जैन कोषाध्यक्ष और चरणप्रीत सिंह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

जिलाध्यक्षों की सूची में पंचकूला से मोहम्मद अली खान, अंबाला से हरजिंद्र सिंह, यमुनानगर से मोहम्मद राशिद अली, कुरुक्षेत्र से बिअंत सिंह नलवी, कैथल से सेवा सिंह खारा, करनाल से देवेंद्र मोहन सिंह, पानीपत से इरफान अली, सोनीपत से रजत जैन, गोहाना से विनोद जैन, जींद से हीरा सिंह भुल्लर, चरखी दादरी से संदीप जैन, झज्जर से अमन सिंह, डबवाली से मोहनप्रीत सिंह और सिरसा से अंग्रेज सिंह औलख को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा हांसी से प्रमोद जैन, हिसार से अमरीक सिंह, फतेहाबाद से गुरचरण सिंह खोखर, भिवानी से ईमरान खान, रेवाड़ी से सचिन जैन, रोहतक से अरशद आजमी, महेंद्रगढ़ से संदीप जैन, गुरुग्राम महानगर से राफेल जावेद, नूंह से अस्सरूदीन, गुरुग्राम से हर्ष जैन, पलवल से ईरशाद मठेपुर, फरीदाबाद महानगर से रणजोत सिंह सन्नी और फरीदाबाद से फहीम अहमद को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों...

रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने निकली शिक्षिका से पर्स छीना, 16 घंटे में बरामद हुआ मोबाइल

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस की मदद से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.