Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम की हाईराइज सोसाइटी में बालकनी का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम की हाईराइज आवासीय सोसाइटियों की निर्माण गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेक्टर-37C स्थित इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी के फेज-2 के टावर-ई में गुरुवार को एक फ्लैट की बालकनी का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया और निवासियों ने बिल्डर की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालकनी का हिस्सा गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि बड़ी मात्रा में कंक्रीट और प्लास्टर नीचे बिखरा पड़ा था, जबकि फ्लैट की बाहरी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे की वजह निर्माण संबंधी खामी थी या कोई अन्य कारण।

हादसे के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि बिल्डर ने निर्माण कार्य के दौरान घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से अब लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते पूरे प्रोजेक्ट की तकनीकी जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रेजिडेंट्स ने प्रशासन से मांग की है कि किसी स्वतंत्र और प्रतिष्ठित थर्ड-पार्टी एजेंसी से पूरे प्रोजेक्ट का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए। उनका कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक सभी टावरों की सुरक्षा का व्यापक आकलन किया जाना चाहिए ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरुग्राम की कई हाईराइज सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने और भवन के हिस्से क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन मामलों के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न सोसाइटियों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के निर्देश दिए थे। इम्पीरिया एस्फेरा की यह ताजा घटना एक बार फिर बिल्डरों की जवाबदेही, निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.