Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

​हरियाणा में अंतर्विरोध और अनियमितताओं से घिरी है भाजपा सरकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

​Summer express, अंकुर कपूर ,चंडीगढ़ |  पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि असली बिखराव कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है, जहाँ मंत्रियों और विधायकों में कोई समन्वय नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और संगठन लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

हुड्डा ने हाँसी के चनैत गाँव में चल रहे पानी के विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों के साथ धोखा हुआ है और पीने का पानी उपलब्ध कराना पूरी तरह सरकार की जिम्मेदारी है। एचटेट (HTET) परीक्षा में सामने आईं

 गड़बड़ियों और प्रश्न दोहराए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ऐसे काम करती है ताकि नौकरियों की प्रक्रिया को लटकाया जा सके और युवाओं को रोजगार न देना पड़े। राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रम और चंपत राय के इस्तीफे की खबरों पर उन्होंने कहा कि इस मामले में लगे आरोपों की उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए। हुड्डा ने जोर देकर कहा कि जब निर्माण समिति के अध्यक्ष ने खुद अनियमितताओं की बात स्वीकारी है, तो सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में इसकी निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जाँच होना बेहद जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.