Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी, 415 क्विंटल गेहूं कम मिला

summer express , फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सरकारी राशन की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास स्थित राशन डिपो पर औचक निरीक्षण किया। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल गेहूं कम मिला। स्टॉक में इतनी बड़ी कमी मिलने के बाद डिपो धारक सुमित के खिलाफ सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।

सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य सतबीर के अनुसार, रिकॉर्ड में संबंधित डिपो पर 551 क्विंटल गेहूं, 121 क्विंटल बाजरा, 2 क्विंटल चीनी और 3,805 लीटर सरसों का तेल होना दर्ज था। टीम ने जब मौके पर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया तो गेहूं की मात्रा रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल कम पाई गई। इतनी बड़ी कमी सामने आने पर अधिकारियों ने डिपो की व्यवस्था और राशन वितरण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

जांच के दौरान डिपो धारक सुमित को मौके पर बुलाने का प्रयास किया गया। टीम ने कई बार उससे संपर्क किया, लेकिन वह जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद डिपो धारक प्रेम सिंह और सुमित के मकान मालिक की मौजूदगी में राशन डिपो का निरीक्षण किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि सुमित करीब एक महीने से इसी स्थान पर सरकारी राशन रखकर उसका वितरण कर रहा था। जांच टीम को आशंका है कि सरकारी राशन निर्धारित लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाय उसकी बिक्री कर कालाबाजारी की गई, जिसके चलते गेहूं के स्टॉक में इतनी बड़ी कमी सामने आई। हालांकि वास्तविक स्थिति का पता विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

टीम ने पास में स्थित प्रेम सिंह के राशन डिपो का भी निरीक्षण किया। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार वहां गेहूं, चीनी और सरसों के तेल का जितना स्टॉक दर्ज था, मौके पर उतनी ही मात्रा में राशन उपलब्ध मिला। इस डिपो में जांच के दौरान कोई अनियमितता नहीं पाई गई।

स्टॉक में भारी कमी मिलने के बाद खाद्य निरीक्षक रूप चंद की शिकायत पर डिपो धारक सुमित के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब विभाग मामले की विस्तृत जांच करेगा और यह पता लगाया जाएगा कि सरकारी राशन का स्टॉक कैसे कम हुआ तथा इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह करीब 4:30 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि चालक...

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी, 415 क्विंटल गेहूं कम मिला

summer express , फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सरकारी राशन की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास स्थित राशन डिपो पर औचक निरीक्षण किया। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल गेहूं...

सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल है पलवल शहर: अनूप पाराशर

summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। पलवल शहर की खराब सफाई व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद...

समाना बाहु के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, एक की मौत

summer express , समाना बाहु। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबों के पास सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस को...

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

summer express ,भिवानी। सिटी स्टेशन के पास लाइन पार क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद नेरात खूनी रूप ले लिया। करीब 25 वर्षीय रवींद्र की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में अंजलि के भाई रवि और मनीष को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.